फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हरिद्वार में डूबा सिंभावली का युवक

Mon, 21 Jul 2025 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी शिवकुमार त्यागी के 20 वर्षीय बेटे निशांत त्यागी हरिद्वार में ओम पुल से कूदकर नदी पार करने के दौरान डूब गए। उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन सोमवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव मुरादपुर के ग्राम प्रधान फराहिम ने बताया कि उनके गांव निवासी शिव कुमार त्यागी पिछले काफी समय से नोएडा के गौड़ सिटी में रहते है। इनका इकलौता बेटा निशांत त्यागी अपने दोस्त हिमांशु उर्फ हनी निवासी गौड़ सिटी, रोहन निवासी टिकरी कुशालीपुर थाना सदर पलवल हरियाणा, नमन दीक्षित निवासी रामनगर एक्सटेंशन थाना गीता कॉलोनी ईस्ट दिल्ली के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। रविवार को चारों ने हरिद्वार में स्थित ओमपुल पर नहाने के दौरान गंगा नदी पार करने के लिए पुल से छलांग लगा दी। हिमांशु, रोहन और नमन तो गंगा पार कर गए। लेकिन, निशांत त्यागी नदी के बीच तक ही पहुंच सके। जो सांस फूलने पर तेज बहाव में बह गए। सूचना पर चौकी प्रभारी मायापुर एसआई सुनील पंत ने जल पुलिस टीम के साथ तलाश किया, लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने निशांत के परिजनों को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें