फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 15 Jul 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर एक दुकान के बाहर टीन शेड डालने का कार्य करते समय सिंभावली निवासी एक युवक को करंट लग गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा का ताहिर (25) कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक दुकान में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। अचानक ग्राइंडर मशीन से उसे करंट लग गया और वह छत से नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में लोग उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजनों भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी की। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम का प्रयास किया था लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद वे शव लेकर लौट गए। इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें