फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 09 Aug 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे -9 पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि बाबूगढ़ कस्बा के हरीश उर्फ मिंटू (21) ठेकेदारी करता है। मंगलवार देर रात वह अपने एक अन्य साथी हरीश पुत्र बलबीर के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ आया था। यहां से लौटने के दौरान जैसे ही दोनों थाने के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार होने के कारण बाइक पर नियंत्रण नहीं रहा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें