फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव झड़ीना की नहर पटरी पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी तरुण चौधरी (करीब 21 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक जनपद मेरठ निवासी अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी देवेंद्र चौधरी खेती करते हैं। देवेंद्र की ससुराल जनपद मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलौरा में है। शुक्रवार को उनके बेटे तरुण चौधरी मामा के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जिन्होंने वहां जाने के लिए मध्य गंगा नहर की पटरी वाला रास्ता चुना। गांव झड़ीना के निकट तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक कार समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और युवक का शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर शिनाख्त की गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जो तुरंत ही कोतवाली पहुंच गए। सीओ ने बताया कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हुई है। कार चालक की तलाश कराई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें