फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 14 Feb 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव फत्तापुर निवासी विकास शर्मा (करीब 28 वर्ष) की बाइक बृहस्पतिवार की रात गांव भोवापुर के निकट बुग्गी से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विकास बृहस्पतिवार को किसी काम से सिंभावली मिल क्षेत्र में गए थे। जहां से रात को वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ढाना-बक्सर मार्ग पर भोवापुर पीर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में उनकी बाइक बुग्गी से टकरा गई। बुग्गी से बाइक टकराने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने विकास को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले ही मृतक की शादी हुई थी। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि कार चालक की गलती सामने आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें