फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Fri, 09 May 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर में मेहनत मजदूरी करने वाले चार युवकों को खाना खाने के लिए जाते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मदरसा निवासी आसू कुरैशी के 18 वर्षीय पुत्र बिलाल अपने साथी साहिल अल्वी गढ़, फहीम दौताई और सुलेमान निवासी बहादुरगढ़ के साथ बिजनौर में मेहनत मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार देर रात चारों खाना खाने के लिए होटल पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसे तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई और उसके तीनों साथी भी गंभीर रूप में घायल हो गए। जिनमें दौताई निवासी फहीम को चिकित्सकों ने हालत नाजुक होती देख दिल्ली को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें