फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को दूसरे ने कुचला, मौत

Thu, 19 Dec 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के हाईवे-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को दूसरे वाहन ने कुचल दिया। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जिला अमरोहा थाना डिडोई क्षेत्र के गांव जिवाई निवासी मोजम अली (37) बाइक पर सवार होकर दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की तरफ जा रहे थे। हाईवे-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर पीछे से आए रहे अज्ञात वाहन के उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे आ रहे दूसरे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को दुर्घटना के संबंध में सूचना दी। सीओ ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें