हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव अकड़ौली के पास हाईवे 334 पर तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक राहुल देव निवासी गांव जरावठी जिला बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि राहुल देव मंगलवार की रात स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बुलंदशहर हाईवे पर गांव अकड़ौली के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक राहुल की मां लता की भी चार फरवरी को मौत हुई थी। मंगलवार की रात राहुल की मौत की खबर से परिजनों सहित गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पिता गजेंद्र मजदूरी करते हैं। मृतक के दो भाई व एक बहन हैं।