फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: करंट लगने से किशोर की मौत

Tue, 09 Jul 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी में टीवी के तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पसवाड़ा निवासी मुनीष उर्फ मोनू काफी समय से परिवार के लोगों के साथ दिल्ली में रहते हैं, जो वहीं कामकाज भी करते हैं। लेकिन मुनीष और उनके परिजन गांव में स्थित पुश्तैनी मकान और जमीन-जायदाद की देखरेख के लिए अक्सर गांव आते रहते हैं। दो दिन पहले भी मोनू और उसके परिवार के लोग गांव आए थे। जहां सोमवार की देर शाम उनका 17 वर्ष का बेटा टीवी चलाने के लिए तार प्लग में लगा रहा था, इसी दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत ही उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई के ब्रजघाट गंगा तट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें