फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव

विज्ञापन
अंकित का शव मिलने के बाद जांच करते सीओ। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी 23 वर्षीय अंकित का शव शनिवार को गांव के पास लिंक मार्ग स्थित ईख के खेत में पड़ा मिला। वह तीन दिन पहले घर से नोएडा स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए निकले थे। युवक का शरीर नीला पड़ा था। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन

खेत के मालिक बहादुरगढ़ निवासी किसान राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके परिवार के लोग खेत पर चारा लेने गए थे। वहां ईख के खेत में उन्हें युवक का शव पड़ा दिखा। युवक का शरीर नीला पड़ा था। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश शुरू की।
शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान गांव निवासी कैलाश के 23 वर्षीय बेटे अंकित के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इस बारे में बताया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नौकरी के लिए घर से गए थे अंकित

पिता कैलाश ने बताया कि अंकित नोएडा में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। तीन दिन पहले वह दोबारा पेट्रोल पंप पर नौकरी करने की बात कहकर घर से निकले थे।

दो साल पहले हुई शादी, मायके में रह रही पत्नी
पुलिस के अनुसार अंकित का विवाह दो साल पहले औरंगाबाद क्षेत्र जनपद बुलंदशहर निवासी युवती से हुआ था लेकिन काफी समय से उनकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही हैं।

सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें