फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। मसूरी नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मसूरी नहर में युवक का शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना देकर गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही युवक के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें