फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क किनारे मिला मदर डेयरी कर्मचारी का शव, पास ही पड़ी मिली बाइक

विज्ञापन
पिलखुवा में घर पर विलाप करती मृतक मोहित की पत्नी व मां।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धौलाना रोड पर मदर डेयरी के ड्राइवर का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। हालांकि पुलिस घटना को सड़क हादसे में मौत बता रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे खड़ी बाइक और पास पड़े एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। जांच में मृतक की पहचान बजरंगपुरी निवासी मोहित (30) के रूप में हुई। मोहित मदर डेयरी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। शव के पास बइक पड़ी मिली, लेकिन चेहरे पर मिले चोट के निशानों को देखकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान के अनुसार प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
मोहित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। छोटे भाई शोभित के अनुसार उसके भाई की शादी तीन साल पहले पानीपत निवासी राखी से हुई थी। अब राखी की पांच महीने की बेटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि परिवार ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। छोटे भाई के अनुसार उन्हें आशंका है कि उनके भाई के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें