फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रजबहे के किनारे संदिग्ध हालत में मिला मजदूर का शव, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 13 Aug 2026 01:00 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)

सार

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में आरकेजी कॉलेज के पीछे रजवाहे किनारे 42 वर्षीय राजकुमार (पिंटू) का शव संदिग्ध हालत में मिला। चिनाई मजदूर मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन
मां के बाद पिता की भी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में आरकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे रजबहे के किनारे बुधवार सुबह 42 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लखपत की मड़ैया निवासी राजकुमार उर्फ पिंटू चिनाई मजदूरी करता था। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां चंदा और तीन बेटियां खुशी, शालू और छवि हैं। परिजनों के अनुसार, राजकुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह रजबहे के किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी ले रही है। मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि रजबहे के किनारे व्यक्ति का शव मिला है। फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें