फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा की बीच धारा में नाव खराब, अंधेरे में फंसे राजस्थान के श्रद्धालु; अस्थि विसर्जन को आए थे ब्रजघाट

Wed, 09 Sep 2026 02:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

यूपी के हापुड़ जिले के ब्रजघाट में गंगा की बीच धारा में नाव खराब हो गई। अंधेरे में राजस्थान के श्रद्धालु फंस गए। तीन श्रद्धालु अस्थि विसर्जन के लिए ब्रजघाट आए थे। नाविक की लापरवाही से श्मशान घाट से आगे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
पीड़ित श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा नदी में मंगलवार रात अस्थि विसर्जन के लिए राजस्थान से आए तीन श्रद्धालुओं की जान उस समय सांसत में पड़ गई, जब नाविक की लापरवाही के चलते उनकी नाव श्मशान घाट से आगे गंगा में खराब हो गई। रात के अंधेरे और गंगा के तेज बहाव के बीच नाव फंसने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को सकुशल गंगा घाट तक पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजस्थान के पिलानी निवासी दीपक, अजय और आकाश  मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ब्रजघाट पहुंचे थे। तीनों अस्थि विसर्जन के लिए नाव से गंगा में गए थे। नाविक उन्हें श्मशान घाट से आगे अंधेरे क्षेत्र में ले गया, जहां अचानक नाव खराब हो गई। चारों ओर अंधेरा और गंगा का तेज बहाव होने के कारण श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और सुरक्षित गंगा घाट पर लेकर आई। इसी दौरान नाविक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतते हुए बुधवार को आरोपी नाविक को पकड़ लिया। 

 

पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और तेज बहाव बना हुआ है। ऐसे में रात के समय श्रद्धालुओं को गंगा की गहराई में ले जाना गंभीर लापरवाही साबित हो सकती थी। पुलिस की तत्परता से तीनों श्रद्धालुओं की जान बच गई।

 
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि टीम को भेज कर यात्रियों को शहर कुशल बचा लिया है आरोपी नाविक पर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें