फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा, 25 करोड़ के प्रस्ताव पास

Sat, 15 Feb 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शनिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। प्रस्तावों पर आपत्ति देने के बाद भी उन्हें दर्ज न करने पर सभासदों ने नाराजगी जताई। सफाई व्यवस्था और पुराने टेंडरों की लागत बिना जानकारी के बढ़ाने के मुद्दे पर सभासदों के बीच आपस में नोकझोंक हुई। दो घंटे तक संचालित बैठक में करीब 25 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगी। इससे करीब 200 सड़कों व नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सभासद अमित शर्मा मोनू, आदित्य सूद व विकास दयाल ने कुत्ते, बंदरों के बढ़ते हमलों को लेकर रोष जताया। विकास दयाल ने कहा कि हमले में घायल व्यक्ति का इलाज पालिका को कराना चाहिए। सभासद अनिल वर्मा ने कहा कि पूरे वार्ड में 850 तक पानी का टीडीएस आ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सभासद रोहताश यादव ने कहा कि गढ़ रोड पर जलनिकासी की समस्या है। सभासद नदीम ने कहा कि हर माह बिना बोर्ड की अनुमति के कर्मचारियों का भुगतान होना चाहिए।

बैठक में प्रस्ताव संख्या 33 में दो स्थानों पर वाई-फाई उपलब्ध कराकर 8़.26 लाख का बिल स्वीकृति के लिए लाया गया, इस पर सभासदों ने कहा कि मेरठ रोड तिराहे पर वाई-फाई की सुविधा नहीं मिल रही है। जांच के बाद ही भुगतान हो। प्रस्ताव संख्या 38 में नलकूपों, सीवर पंपिंग स्टेशन व जलाशयों के आंशिक ऑटोमेशन की बात थी, सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने कहा कि इससे करीब 100 कर्मचारियों का रोजगार जाएगा। मुकेश कोरी ने कहा कि एक कर्मचारी को ठेकेदार छह माह प्रतिमाह दे रहा है। जबकि, कागजों में 18 हजार प्रतिमाह का भुगतान हो रहा है। इस प्रस्ताव को रोककर अगली बैठक में रखा जाए। बैठक में बिना क्लोरीन के पेयजल आपूर्ति होने, बिना टेंडर के बार-बार एक ही ठेकेदार को नलकूप संचालन का कार्य देने, खराब जनरेटरों के बाद भी दो हजार लीटर डीजल का भुगतान होने, वार्डों में कंबलों का वितरण न होने आदि पर सभासद नितिन पाराशर, मुकेश कोरी व विकास दयाल आदि ने विरोध दर्ज कराया। सभासद रिजवान ने कहा कि दो फर्मों से ही वाहनों की मरम्मत कराई जा रही है। इनके बिलों आदि की जांच हो, इसके बाद ही लाखों के बिलों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


सभासद फिरोज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए कमेटी बनाई जाए। प्रस्ताव संख्या 90 में बिना सभासदों और आमजन की जानकारी के पुराने टेंडरों में ही धनराशि बढ़ाकर नए निर्माण कार्य कराने का जमकर विरोध हुआ। विरोध इतना बढ़ गया कि सभासदों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इस प्रस्ताव को रोककर आगामी बोर्ड बैठक में रखने की मांग की। साथ ही खराब गुणवत्ता का कार्य कराने के भी आरोप लगे।



बैठक में यह महत्वपूर्ण मुद्दे भी रहे

- सभासदों की ओर से अमित शर्मा, नितिन पाराशर, शशांक गुप्ता ने कहा कि 10 से 11 गुना तक प्रस्तावित टैक्स नहीं बढ़ाया जाए। इससे शहरवासियों की जेब पर भार पड़ेगा। वृद्धि के विरोध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

- महिला सभासदों ने आरोप लगाया कि बैठक में वह अपनी बात नहीं रख पाती हैं। इस पर एक सभासद ने महिलाओं को आगे वाले पंक्ति में बैठाने का आग्रह किया। कुछ पुरुष सभासद कुर्सी से उठकर पीछे आ गए, लेकिन आगे वाली पंक्ति में बैठे सभासद पीछे नहीं गए।

- पालिका ने 150 वाट की 250 एलईडी लाइट 38़.50 लाख, 72 वाट की 5.80 एलईडी लाइट 33़.66 लाख और 45 वाट की 650 एलईडी लाइट 31़.89 लाख से खरीदी हैं। पिछली बार अधिक दाम होने के कारण यह प्रस्ताव बैठक में पास नहीं हो सका था।



पता तो चला सफाई का ठेका कराने चाहते हैं

प्रस्ताव संख्या 73 में साफ-सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सामुदायिक, पिंक आदि शौचालयों की सफाई, वाहनों के चालक व हेल्पर, व्यवसायिक क्षेत्रों में रात्रि सफाई आदि का कार्य आउटसोर्सिंग से कराने की बात थी। कर्मचारियों को कम वेतन देने का विरोध कर रहे सभासद मुकेश कोरी, विकास दयाल, नितिन पाराशर, नदीम, रुद्राक्ष त्यागी से दूसरे सभासद भिड़ गए। इस पर ईओ मनोज कुमार ने सभासद विकास दयाल से कहा कि अब समझ में आया है कि आप टेंडर कराना चाहते हैं। मंडलायुक्त को भेजे गए पत्र से ऐसा नहीं लग रहा कि आप टेंडर कराना भी चाहते हैं।



35 करोड़ अधिक का होगा व्यय

नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2024-25 व वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का मूल बजट भी पास किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर पालिका को अनुमानित 105 करोड़ की आय हुई। जबकि, अनुमानित 129 करोड़ का व्यय हुआ। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 119 करोड़ की अनुमानित आय का अनुमान है। इसके बदले 154 करोड़ के अनुमानित व्यय का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें