फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 17 को होंगी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विकास खंड धौलाना में शैक्षिक सत्र 2026-27 की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 17 अक्तूबर को पिलखुवा स्थित राजपूताना इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह नौ बजे से होगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से खेल प्रभारी और संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एथलेटिक्स, लंबी कूद, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, खो-खो, कबड्डी, योग और पीटी की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनके सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए शिक्षकों व खेल अनुदेशकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को ही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। अन्य स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, चयनित विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के दो शिक्षक भी प्रतियोगिता स्थल पर भेजे जाएंगे। संबंधित शिक्षक विद्यार्थियों को निर्धारित स्थान तक लाने, प्रतियोगिताओं में सहभागिता कराने और आयोजन समाप्त होने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस ले जाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
साथ ही प्रधानाध्यापकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि चयनित छात्र-छात्राएं निर्धारित तारीख और समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचें। उनके पास आयु प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध होने चाहिए। वहीं, नोडल संकुल शिक्षकों को न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची संबंधित विद्यालयों के नाम सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मामले में बीएसए रितु तोमर का कहना है कि प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारी कर ली गई हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें