फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 14 मार्च को दिल्ली जाएंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई। जिसमें आगामी 14 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में जाने के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं एक दर्जन किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

पंचायत में एनसीआर/उप्र अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी परवीन मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 14 मार्च को दिल्ली महापंचायत की घोषणा की है। जिसमें किसानों के विभिन्न मुद्दे जिनमें बिजली का बिल, गन्ना भुगतान, ऊर्जा निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न, निराश्रित पशुओं समेत अन्य समस्याएं शामिल रहेंगी। जिलाध्यक्ष दिनेश खेडा ने कहा कि 14 मार्च को किसान और कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों को दिल्ली चलने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया। इसके लिए हापुड़ ब्लॉक में पुष्पेंद्र चौधरी, शेरू चौधरी, नवीन त्यागी, प्रिंस, मनोज त्यागी, धौलाना ब्लॉक से सुंदर सिंह गुर्जर, रविंद्र सिंह, जावेद युसूफ खान, सिंभावली ब्लॉक से कुंवर खुशनूद जूनियर, मुनव्वर अली, मनिंदर सिंह और गढ़ ब्लॉक से प्रधान विजेंद्र सिंह, निशांत त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, यामीन खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत के दौरान कुलदीप त्यागी, मुंतजिर, नफीस अहमद, सुहेल, सुरेश चंद, मोंटी, शारुख, जाकिर, ताहिर, फिरदौस खातून समेत अन्य किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत में ताहिर खां, महिपाल सिंह चौहान, नीलम त्यागी, ज्योति शर्मा, शोभा देवी, रविंद्र प्रधान, बिल्लू त्यागी, जगबीर सिंह, चंद्रशेखर बाना, सुंदर गुर्जर, टीनू चौधरी, डॉ.मतलूब समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें