फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी

विज्ञापन
मशाल जलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत भाजपा
विज्ञापन
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के समय वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के कथित व्यवहार को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच नया राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। इससे नाराज भाजपाइयों ने रविवार की देर शाम को कांग्रेस के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला और विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेत्री पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पूर्व जिला महामंत्री मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मामले को लेकर कांग्रेस से जवाब देने की मांग की।
युवा नेता रितिक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मशाल यात्रा की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। इस दौरान मोहित पाल, प्रशांत गौड़, शिवम चौहान, तुषार त्यागी, अनमोल कुमार, यशवर्धन त्यागी, राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें