मन की बात सुनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पिछले 11 सालों से पीएम नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात आम जनता के साथ कर रहे हैं। वह आर्थिक, सामाजिक, राजनीतक व देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात करते रहे हैं।
दिल्ली से बिजनौर के चांदपुर जाने के दौरान रविवार की सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गढ़ में रुके, जहां जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने सभी के साथ पीएम मोदी के मन की बात सुनी।
विज्ञापन
मन की बात सुनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पिछले 11 सालों से पीएम नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात आम जनता के साथ कर रहे हैं। वह आर्थिक, सामाजिक, राजनीतक व देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात करते रहे हैं। इस बार मोदी ने मन की बात में कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद दिए गए जवाब में देश की सेना ने प्रत्येक देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं देश के लोगों ने भी दिखाया है कि जन-जन अपनी सेना के साथ खड़ा हुआ है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही यह मुमकिन हो सका है कि विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से देश चौथी अर्थव्यवस्था बना है। निश्चित ही जल्द हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे। इस दौरान दीपक गौड़, राजेश अधाना, तरुण चौहान, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।