फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा नेता की बदायूं में कार हादसे में मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के गांव श्यामनगर निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष व फोटोग्राफर सोनू शर्मा (30) की बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई। जबकि उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिवार के साथ ही भाजपा में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सोनू भैयादूज पर्व पर अपने साले रवि दुबे निवासी गांव जगेशरगंज जिला प्रतापगढ़ को लेने प्रयागराज गए थे। रवि प्रयागराज में ही अपना काम करते हैं। कार में उनका भांजा मनीष शर्मा भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान कुछ दूर तक सोनू ने खुद गाड़ी चलाई थी, जिसके बाद कार उनका भांजा चलाने लगा था।
जब उनकी कार गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार असंतुलित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में सोनू और उनके साले रवि दुबे बुरी तरह घायल हो गए। भांजा भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

मौके पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवि दुबे का इलाज चल रहा है।
मौत की सूचना मिलते ही मचा कोहराम
सोनू की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव श्यामनगर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। सोनू के दो छोटे बेटे 12 वर्षीय कान्हा और 9 वर्षीय विष्णु हैं। माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। फोटोग्राफी के साथ ही वह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे और भाजपा के बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता मादरे ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। देर शाम तक शव गांव नहीं लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें