फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नौ मार्च को आवेदन, 30 से अधिक दावेदार

Thu, 06 Mar 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद नौ मार्च को जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में करीब 30 पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं। नामांकन के लिए दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। नामांकन वाले दिन ही फार्म का वितरण जिला चुनाव अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार की रात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 12 में से सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिले का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बहुत से संभावित नाम बृहस्पतिवार को ही लखनऊ और दिल्ली पहुंच गए। वहीं, अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष बनने की चर्चाएं भी बहुत अधिक हैं। ऐसे में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। अनुसूचित जाति को लेकर चर्चाएं क्यों तेज हुई हैं, इसे भी भाजपा के राजनीतिक विशेषज्ञ समझने की कोशिश कर रहे हैं।

जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि धौलाना में मनोज गौतम, पिलखुवा नगर में अमित टांक, पिलखुवा देहात में राजू तेवतिया, बाबूगढ़ में कपिल पाल, गढ नगर में तारा केवट, सिंभावली में मनोज जाटव और बहादुरगढ़ में हरवीर लोधी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। जिन मंडलों में अध्यक्ष घोषित हुए हैं। वहीं, इन जिला प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन


कोट -

नौ मार्च को जिला चुनाव अधिकारी पार्टी कार्यालय पर नामांकन लेंगे। उसी समय नामांकन के लिए फार्म दिए जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी गई है। - नरेश तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें