फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला से बैग छीनकर बाइक सवार फरार

Sun, 23 Nov 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसेरठ बाजार स्थित जैन मंदिर से कुछ दूरी पर मंदिर से घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाश उनका बैग चोरी कर भाग गए। बैग में पूजा में इस्तेमाल होने वाले चांदी के बर्तनों का सेट रखा हुआ था। महिला ने चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गोपीपुरा निवासी रेखा जैन रविवार की सुबह कसेरठ बाजार स्थित जैन मंदिर में पूजा करने गई थीं। लौटते समय मंदिर से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाश उनका बैग छीनकर फरार हो गए। उन्होंने काफी शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे।

बैग में पूजा में इस्तेमाल करने वाले चांदी के बर्तनों का सेट रखा हुआ था। उन्होंने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद महिला परिजनों के साथ चौकी पर पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। फुटेज में पहचान कर जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें