हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित शिवा ढाबे के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी बाबूद्दीन सैफी बढ़ई हैं। रविवार को उनकी पुत्री का निकाह हुआ था। बरात जिला गाजियाबाद के डासना से आई थी। उनका पुत्र समीर (20) अपने मामा के पुत्र के साथ बहन को लेने बाइक से डासना जा रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे हाईवे 9 स्थित शिवा ढाबे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान समीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके मामा का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समीर सात भाई बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। बताया जा रहा है कि समीर बीए प्रथम के छात्र थे। उनकी मौत गांव में शोक की लहर दौड़ गई।