फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 29 Dec 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भद्स्याना मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसपर सवार युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि थाने में तैनात गांव बहादुरगढ़ निवासी चौकीदार श्याम सिंह का बेटा अर्जुन सिंह बृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव भद्स्याना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर दशा को देखकर परिजनों ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें