फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 8.75 लाख ठगे

Fri, 29 Dec 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्लॉट दिलाने का झांसा देकर तीन लोगोंं ने कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला कृष्णानगर विहार निवासी सैनिक से 8.75 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोहल्ला कृष्णा विहार निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में सीएफएन के पद पर असम के गुवाहाटी में तैनात है। कुछ दिन पहले उसने प्लॉट बिक्री करने के संबंध में एक विज्ञापन देखा था। जिसपर दिए नंबर पर संपर्क किया तो व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया। उसने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और जिला मेरठ के थाना सरधना के छुर में रहता है। राहुल के कहने पर वह 30 जून 2023 को जिला मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित ड्रीम सिटी में प्लॉट देखने पहुंचा। राहुल ने उसकी मुलाकात उसके पिता राजवीर व प्लाट मालिक तरुण से कराई थी। उसने तय होने के बाद तीनों को 8.75 लाख रुपये दे दिए। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने बैनामा करने से मना कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें