फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: झपकी से फिसली बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गंगा एक्सप्रेसवे पर जनपद संभल के बॉर्डर पर बाइक फिसलने से रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी दिव्यांशु की मौत हो गई। वहीं, उनका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी दिव्यांशु(25) अपने भाई शिवांसु के साथ हिमाचल प्रदेश में काम करते थे। दोनों भाई दिवाली के अवकाश पर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रविवार की सुबह करीब पौने पांच बजे बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव शंकराटीला के निकट जनपद संभल की ओर पहुंचने पर अचानक उन्हें झपकी आने लगी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल की एंबुलेंस की मदद से हसनपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दोनों युवक दिवाली पर्व की खुशियां मनाने के लिए अपने परिजनों के पास जा रहे थे। दोनों के घर आने की सूचना से परिजन भी खुश थे। रास्ते में हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहीं से अग्रिम कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें