फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक सवारों ने हाइवे कर्मी से छीना मोबाइल, घटना कैमरा में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 की स्ट्रीट लाइट सही कराते समय बाइक सवार तीन युवक कर्मी से मोबाइल छीन कर ले गए। सारी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पीडि़त ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी अलखनाथ मौर्य एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एपकों चेतक के बिजली विभाग में नोकरी करता था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह हाईवे-9 पर छिजारसी पुलिस चौकी हनुमान मंदिर के पास स्थित खराब स्ट्रीट लाइट को सही करा रहा था। इसी बीच वह हाईवे किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान टोल प्लाजा की ओर से वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने कर्मी से छप्पटा मार मोबाइल छीनकर भाग गए। लेकिन यह घटना वहीं हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।

सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि कैमरा फुटैज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के तलाश में मुखबिरों का जाल बिछाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें