फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि तमंचे से आतंकित करते हुए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर पीडि़ता की हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों के घर लौटने पर पीडि़ता ने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें