फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा (हापुड़)। नगर कोतवाली क्षेत्र के धौलाना कट फ्लाईओवर पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान की परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शव की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सतीश (32) के रूप में हुई है, जो इन दिनों निजामपुर में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सतीश किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकला था और दिल्ली की ओर जा रहा था। बाइक गलत दिशा में होने के कारण उसकी टक्कर ट्रक से हो गई और युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें