फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ से दिल्ली जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ निवासी यामीन (25) पुत्र फकरूद्दीन रविवार दोपहर किसी काम से बाइक से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसको अपने चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष हरि कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें