फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विला बनाने का दिया ठेका, निर्माण कार्य पूरा होने पर नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धौलाना। क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले भूमाफियाओं ने नोएडा के लोगों को विला बनाकर देने का झांसा देकर दबंगों ने नोएडा निवासी पांच लोगों से 35 लाख रुपए ठग लिए।
नोएडा के गिझौड़ निवासी इनाम खान ने बताया कि वर्धा बिल्डर के मोहम्मद हनीफ व बिलाल अली ने दो साल के लिए उनके साथ अनुबंध किया था कि वह पिपलैड़ा पर एक बड़ी साइट बनाने का काम शुरू कर रहे हैं। जहां विला बनाएं जाएंगे और यह भूमि गैर विवादित है । गिझौड़ निवासी इनाम खान ने बताया कि उसने अपने साथी ताज मोहम्मद बाबू खान, मोहम्मद मिसम व आदिल हसन के साथ विला बनाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने करीब अपने पास से 35 लाख रुपये की निर्माण सामग्री लगा दी।
विज्ञापन

इस दौरान कई विला और दुकानें तैयार कर दी गई लेकिन वर्धा कंपनी के पार्टनर मोहम्मद हनीफ व बिलाल अली ने उनका भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि 20 मार्च को जब पैमेंट लेने अपने साथियों के साथ गया तो मोहम्मद हनीफ और बिलाल ने अपने गुंडों के साथ पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

हथियारों से लैस बिलाल और हनीफ ने कहा कि यदि दोबारा दिखाई दिया तो जान से हाथ धो बैठेगा। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले में संज्ञान लेते हुए धौलाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें