फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा में जेटी बैरिकेडिंग पर दौड़ाई बाइक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगानगरी ब्रजघाट में गंगा नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई जेटी बैरिकेडिंग पर बृहस्पतिवार को युवको के बाइक दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर सीधे बैरिकेडिंग के ऊपर चलाते नजर आ रहे हैं। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्नान कर रहे लोगों में बैचेनी और भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पालिका द्वारा बैरिकेडिंग गंगा में डूबने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लगाई गई है, लेकिन युवकों की इस लापरवाही भरी हरकत ने सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का विरोध जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल युवकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि यदि बाइक फिसल कर नदी में गिरती, तो उस पर सवार युवकों के साथ ही स्नान कर रहे श्रद्धालुओं की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें