फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे सलमान और सोनू: डिवाइडर से टकराई बाइक, दोनों की मौके पर हुई मौत; Video

Sat, 15 Nov 2025 10:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 30 वर्षीय सलमान पिछले काफी समय से गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गांव कुर्सी में अपने परिवार के साथ रहता था। वह वहां पर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-09 पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में हापुड़ के मजीदपुरा निवासी बाइक सवार युवक और उसके दोस्त की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा था।

विज्ञापन

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 30 वर्षीय सलमान पिछले काफी समय से गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गांव कुर्सी में अपने परिवार के साथ रहता था। वह वहां पर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को वह अपने दोस्त गांव के ही रहने वाले 35 वर्षीय सोनू शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर मजीदपुरा में रहने वाले अपने परिवार से मिलने के लिए आ रहा था।

जब बाइक सवार दोनों युवक एनएच-09 पर स्थित रामा हॉस्पिटल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पहुंचे तो अचानक से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से बाइक टकराते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराई थी, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें