फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

Tue, 23 Apr 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुराना टोल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान महिला गोद में लिए आठ माह के बच्चे के साथ सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सकों की टीम को बुलाया। चिकित्सकों ने घायल महिला व बच्चे का प्राथमिक उपचार का उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी असलम ने बताया कि उसका आठ माह का बच्चा बीमार है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी सरवरी व आठ माह के बच्चे के साथ बाइक पर चिकित्सक को दिखाने के लिए हापुड़ आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कुराना टोल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान उसकी पत्नी गोद में लिए बच्चे के साथ सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बच्चा पत्नी की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गया।

हादसे की सूचना टोलकर्मियों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने चिकित्सक को फोन कर मौके पर बुलाया। चिकित्सकों ने महिला व बच्चे का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया।सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में महिला घायल हुई थी। पुलिस द्वारा बुलाई गई चिकित्सकों की टीम ने महिला व बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें