फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू भानु ने किया बहादुरगढ़ सीएचसी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। अनियमितता और चिकित्सकों की गैरहाजिरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ स्थित सीएचसी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों की तैनाती व अन्य सुविधाओं के लिए सीएमओ के नाम सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री कमलजीत चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचे। वहां बैठक के दौरान कमलजीत ने कहा कि सीएचसी पर चिकित्सक समय पर नहीं आते हैं। यहां पर स्टॉफ की कमी है। सीएचसी बनाने के बाद यहां पर केवल एक चिकित्सक की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीएचसी में तैनात कर्मचारी मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन व अन्य तकनीकी सुविधाएं नहीं हैं। समय से एंबुलेंस की व्यवस्था भी नहीं हो पाती। गांव शेरपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं पहुंचते। इन सभी का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोशन लाल को सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान अंकुर चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, रवि चौहान, हरिओम फौजी, आसिम कमाल, आदिल, ओमपाल चौहान, ठाकुर नौरंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें