पिलखुवा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को छिजारसी टोल प्लाजा के कर्मियोंं पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं टोल प्रबंधन व कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार ने उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि कार्यकर्ता मतलूब का पुत्र अनस कार द्वारा हापुड़ से गाजियाबाद जा रहा था। जब वह टोल पर पहुंचा तो, टोलकर्मियों ने शुल्क मांगा। टोलकर्मी ने कार नंबर का मैसेज न होने की बात कहकर अभद्रता करनी शुरू कर दी। बाद में अनस 250 रुपये टोल देकर वहां से निकला और संगठन को जानकारी दी। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक नितिन राठी ने बताया कि गलतफहमी के कारण यह मामला हुआ है। संगठन के पदाधिकारियों को समझाकर मामला शांत कराया गया है। इस अवसर पर नौशाद, ललित शर्मा, नदीम, अंकित त्यागी, इमामुद्दीन, रविंद्र, मनोज, मदन पाल, रोहित, विकास आदि उपस्थित रहे।