फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 01 Jul 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। ऊर्जा निगम की ओर से जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर गलत ढंग से एफआईआर लिखवाने का आरोप लगा किसान मंगलवार को थाने में गिरफ्तारी देने पहुंच गए। जहां हुई मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

मासिक पंचायत की अध्यक्षता करते हुए यामीन मलिक ने कहा कि धरने से परेशान होकर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने दर्जनों किसानों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे लेकर किसानों ने अपनी गिरफ्तारी की मांग थानाध्यक्ष से की।
जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेजा जाए। इस दौरान थानाध्यक्ष से हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि वह उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई करेंगे। इस दौरान थाना परिसर में हुई मासिक पंचायत में कैप्टन राजेश चौधरी ने कहा कि अभी भी चीनी मिलों ने किसानों को उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया है। इससे किसान आर्थिक परेशानी में हैं। प्रशासनिक स्तर से इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। इस दौरान पीके वर्मा, नीलम त्यागी, सरिता देवी, खुशनूद अली, नफीस अहमद, मुनव्वर अली, महिपाल सिंह, शुभम सागवान, अजीत सिंह, मनि प्रधान, माजिद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें