फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसडीओ पर अभद्रता का आरोप, भाकियू ने किया घेराव

Fri, 01 Dec 2023 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सिंभावली के ऊर्जा निगम के एसडीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और कार्यालय का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद आपस में समझौता होने पर कार्यकर्ता वहां से लौट गए।
विज्ञापन


भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने बताया कि उनके बिजली के बिल में कुछ गड़बड़ी थी। जिसकी शिकायत लेकर वह शुक्रवार को थाने के पास स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय में मौजूद एसडीओ के पास पहुंचे और बिजली का बिल ठीक करने की बात कही। आरोप है कि एसडीओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अनसुना कर दिया। जिससे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संगठन से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं को बुला लिया और एसडीओ कार्यालय में ही जमीन पर बैठकर घेराव कर लिया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंच गई और किसानों को समझाने का प्रयास किया। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होकर मामला शांत हो गया। एसडीओ ने शिकायत का समाधान करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया। एसडीओ तेजपाल सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से किसी के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया, सभी की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें