फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का घेराव करेगी भाकियू

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गन्ना समिति परिसर में बुुधवार को भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत हुई। जिसमें निजी स्कूलों की मनमानी और खाद किल्लत को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


पंचायत में संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि सभी विद्यालयों में एनसीईआटी की किताब लागू की जानी चाहिएं। क्योंकि अधिकांश निजी स्कूल संचालक अभिभावकों को निश्चित दुकानों से किताब समेत अन्य सामान और बच्चों की वर्दी लेने को मजबूर करते हैं। जिससे अभिभावकों का खुला शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस पर अंकुश नहीं लगा, तो भाकियू बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करेगी। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष रूपराम सिंह ने कहा कि पहले गन्ना सोसायटी में अक्तूबर माह में खाद की उपलब्धता हो जाती थी, लेकिन अब मार्च अथवा अप्रैल में पहुंचती है। जिससे किसानों को अपनी फसल की बोआई के लिए खाद आसानी से नहीं मिल पाती। जो किसानों का सरासर उत्पीडऩ है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को सौंपा। इस मौके पर जितेंद्र नागर, धर्मबीर, शिव कुमार, रविंद्र कुमार, विनित कुमार, योगेंद्र शर्मा, कटार सिंह, केए खान, चेतन, मनोज कुमार, यशपाल सिंह, हेमंत कुमार, अनुज तौमर, सुनील शर्मा, संजय यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें