फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू की महापंचायत में गूंजे जनहित से जुड़े मुद्दे

Mon, 13 Oct 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार को गुरुद्वारा परिसर में हुई भाकियू संघर्ष (अरा.) की महापंचायत में गढ़ मेरठ रोड की जर्जर सड़क के गड्ढे, क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन के साथ ही ब्रजघाट से गढ़ आने जाने के दौरान टोल वसूली होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बड़ा आंदोलन करने की हुंकार भरी गई। मौके पर पहुंचे एडीएम संदीप कुमार को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने कहा कि गढ़ मेरठ रोड से होकर गढ़ क्षेत्र के साथ ही आसपास के जनपद बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, संभल, बदायूं के दर्जनों मरीजों समेत हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क बुरी तरह जर्जर होने के साथ ही उसमें गड्ढों की भरमार होने से आवागमन में भारी दिक्कत होने के अलावा आए दिन दुर्घटना भी होती रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़ क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा मनमानी करते हुए सरकारी राजस्व को बड़े स्तर पर चूना लगाकर अपनी जेब भरी जा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन समेत खनन विभाग सांठगांठ होने के कारण चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। राष्ट्रीय महासचिव कृष्णवीर सिंह गब्बर सिंह ने कहा कि अपने ही घर में गढ़ से ब्रजघाट आने जाने के दौरान टोल प्लाजा पर टैक्स अदा करना मजबूरी बनी हुई है, इसको लेकर नगर के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। परंतु सारी हकीकत सामने होने के बाद भी जन प्रतिनिधि चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं और पुलिस एवं प्रशासन भी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। एडीएम संदीप कुमार सिंह भाकियू संघर्ष की महापंचायत में पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में उन्हें डीएम को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर, वीरपाल सिंह, संदीप चौधरी, मदन सैनी, शुएब खां, अजय शर्मा, रिजवान चौधरी, मनोज अधाना, कदीर माहेगीर, कृष्ण चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें