फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडिंग से फुंका ट्रांसफार्मर

Thu, 03 Mar 2016 09:06 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क के पास लगा 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को गर्मी और पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों को जरूरी काम के लिए मोहल्ले में लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ा। नगर के मोहल्ला गंगानगर और फ्रीगंज रोड के अधिकांश इलाके की बिजली रेलवे पार्क के पास लगे 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से दी जाती है।

तापमान बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर भी ओवरलोडिंग से जूझने लगे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे यह ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के कारण फुंक गया।

लोगों ने बिजलीघर पर सूचना दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह बिजली जाने से लोगों को गर्मी और पानी के संकट से किल्लत जूझना पड़ा।

जरूरी कार्य निपटाने को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलकर रात करीब आठ बजे बिजली सप्लाई चालू की।

ओवर लोडिंग के ट्रांसफार्मर फुंक गया था। कागज तैयार करा दिए गए हैं। रात आठ बजे ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली चालू कर दी गई थी। देवेंद्र सिंह, उप खंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें