फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: समाना बिजलीघर में कर्मचारियों के बीयर पीने का वीडियो वायरल

Thu, 22 Aug 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बृहस्पतिवार को समाना बिजलीघर में कर्मचारियों के बीयर पीने का वीडियो वायरल हुआ। अधिशासी अभियंता ने मामले में कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को समाना बिजलीघर का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें संविदा कर्मी लोगों के साथ बीयर पीकर मस्ती कर रहे है। वायरल वीडियो में कर्मी बीयर को हाथ में लेकर दिखा रहा है। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि वीडियो प्राप्त हुआ है, जो समाना बिजलीघर का है। वीडियो में संविदाकर्मी बिजलीघर पर बीयर पीते दिख रहे हैं। दोषी कर्मियों को बर्खास्त करने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें