फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोमोज में निकली हड्डी, हंगामा

Thu, 22 Aug 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी युवक बृहस्पतिवार की देर शाम अपने साथियों के साथ सिंभावली क्षेत्र गांव देवली में एक युवक की फास्ट फूड की दुकान पर मोमोज खाने के लिए गया था। जहां मोमोज खाने के दौरान उसमें हड्डी निकल गई। जिसे देखकर युवक ने दुकानदार से शिकायत की, तो उसने युवक के साथ अभद्रता की। जिससे गुस्साए युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। युवक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही आरोपी दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग निकला। वहीं पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सभी को शांत करते हुए मामले की जांच की बात की। पीडि़त का कहना है कि वह शाकाहारी है और उसके खाने में हड्डी निकलना सरासर गलत है, इसलिए आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में सीओ पीयुष कुमार का कहना है कि सूचना मिली है, आरोपी दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग गया है। मामले की जांच कराकर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें