फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में लिफ्ट देकर शातिर 8200 रुपये और मोबाइल फोन हड़प ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में लिफ्ट देकर शातिर 8200 रुपये और मोबाइल फोन हड़प ले गए
विज्ञापन

पिलखुवा। गाड़ी में लिफ्ट देकर एवं दो युवकों को गुमराह कर शातिरों द्वारा 8200 रुपये और मोबाइल फोन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा के थाना अतरासी क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी मुनेष द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को वह अपने साथी संभल के थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव कुदारसी निवासी प्रेमपाल के साथ डासना में खड़े होकर अमरोहा जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति उनके पास आकर खड़ा हुआ और बोला मैं भी अमरोहा जा रहा हूं और गाड़ी आ रही है, आप भी साथ चलना। इसी बीच वहां पर एक गाड़ी पहुंची जिसमें दो व्यक्ति पहले से बैठे थे, उसमें वह भी बैठ गए। आरोप है कि एक व्यक्ति ने गाड़ी को सरकारी बताते हुए जगह-जगह चेकिंग होने की बात कहकर रुपये और मोबाइल एक जगह बैग में रखवा दिए। मुनेष ने बताया कि 4500 रुपये और मोबाइल उसके एवं 3700 प्रेमपाल के एक जगह बैग में रख दिए। आरोप है कि लाखन गांव कट के पास दोनों को कार्यालय होकर आने की बात कहकर गाड़ी से नीचे उतार दिया, और गाड़ी दोबारा वापस नहीं आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज और पीड़ित के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें