फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : संजय कंसल बने अध्यक्ष, सचिव पद पर वीरेंद्र सैनी का परचम

विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कंसल का स्वागत करते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़ । कांटे के मुकाबले में हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर संजय कंसल और सचिव पद पर वीरेंद्र सैनी की जीत हुई। कंसल ने हरीश कुमार शर्मा को 51 मतों से मात दी। सैनी ने मोहम्मद बिलाल को 17 मतों से हराकर परचम फहराया। चुनाव में अध्यक्ष और सचिव सहित कुल 15 पदों के लिए 30 प्रत्याशी मैदान में थे। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना रात सवा दस बजे तक चली।
विज्ञापन

बुधवार को हुए मतदान में 1176 में से 1069 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पचास-पचास मतों की गणना के नतीजे माइक पर चुनाव अधिकारी के प्रतिनिधि ने घोषित किए। नतीजे जानने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता बार रूम के पास जमे रहे। शुरुआती रुझान में हरीश शर्मा आगे रहे लेकिन कुछ ही घंटों बाद संजय कंसल आगे हो गए। अंत में 51 मतों से उन्होंने जीत दर्ज की।
सचिव पद पर वीरेंद्र सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद बिलाल सैफी को 17 मतों से मात दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर तेजवीर सिंह ने सुधीर कुमार राणा को 137 मतों, कोषाध्यक्ष पर सत्यवीर सिंह ने सतेंद्र कुमार चौहान को 82 मतों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर प्रीति रानी और बबलू कुमार सैनी की जीत हुई। प्रीति को 512 और बबलू को 430 मत मिले।
विज्ञापन


सह सचिव प्रशासन पद पर आकाश त्यागी ने अपने प्रतिद्वंदी अभिषेक आजाद को 35 मत, सह सचिव प्रकाशन पर सुबोध कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र सिंह सिद्धू को 61 मत, सहसचिव पुस्तकालय पर हिमांशु राज सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी दीपांशु कनोडिया को 20 मतों से हराया। कनिष्ठ के छह पदों पर सीमा, प्रेमलता, भरत खरबंदा, रेशमा, मोहित वर्मा और मोनू कुमार की जीत हुई है। इस पद पर अंकित अग्रवाल व मोहम्मद अशरफ की हार हुई।
विज्ञापन




पदानुसार मिले मतों की स्थिति

अध्यक्ष
नाम


मिले मत

संजय कुमार कंसल

467


हरीश कुमार शर्मा

416

राधेश्याम शर्मा

169

पुरुषोत्तम वर्मा

10



वरिष्ठ उपाध्यक्ष

नाम

मिले मत

तेजवीर सिंह
445

सुधीर कुमार राणा
308

धर्मपाल सिंह
212



सचिव

नाम

मिले मत

वीरेंद्र सिंह सैनी
444

मोहम्मद बिलाल
427


मोहम्मद शाहआलम चौधरी 171



कनिष्ठ उपाध्यक्ष

नाम

मिले मत

प्रीति रानी
512

बबलू कुमार सैनी
430



देवेंद्र कुमार सागर
413



कोषाध्यक्ष

नाम

मिले मत

सत्यवीर सिंह
537

सतेंद्र कुमार चौहान
455



सह सचिव

नाम मिले

मत

आकाश त्यागी
451

अभिषेक आजाद
416

संजय सिंह
143



सह सचिव प्रकाशन

नाम मिले

मत

सुबोध कुमार
495

योगेंद्र सिंह सिद्धू
434



सह सचिव पुस्तकालय

नाम

मिले मत

हिमांशु राज सिंह
478

दीपांशु कनोडिया
458
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें