फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बैंकट हॉल को ऑनलाइन मिलेगा 20 किलोवाट का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में 350 से अधिक बैंकट हॉल बिना किसी झंझट के स्थाई/अस्थाई बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। जनरेटर से बढ़ते प्रदूषण को लेकर ऊर्जा निगम ने पहल की है। 20 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का कनेक्शन पोर्टल से लिया जा सकेगा। बिना मीटर भी बैंकट हॉल अस्थाई कनेक्शन पर बिजली का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

अधिकांश शादी विवाह स्थलों पर बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं है। सहालग में बैंकट हॉल में जनरेटर चलाया जाता है। प्रदूषण का स्तर दिनों दिन बढ़ रहा है। ऐसे में डीजल जनरेटरों का प्रयोग कम करने के लिए ऊर्जा निगम ने यह व्यवस्था की है।

20 किलोवाट तक विद्युत भार, विभागीय वेबसाइट यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी में कंज्यूमर कॉर्नर के अंतर्गत सर्विस रिक्वेस्ट में जाकर स्वत: ऑनलाइन बढ़ाया जा सकता है। 20 किलोवाट से अधिक भार के संयोजन के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, आवेदन के कुछ घंटों बाद ही लोड बढ़ जाएगा। उपभोक्ता को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


उपभोक्ता स्थायी विद्युत भार के स्थान पर अस्थाई संयोजन के लिए भी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। मीटर लगाकर, भार अवमुक्त कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दैनिक आधार या कम दिनों के लिए भी अस्थाई संयोजन के लिए बिना मीटर लगवाए भी विद्युत भार के लिए अस्थाई संयोजन संबंधित खंड में निर्धारित शुल्क लेकर लिया जा सकता है।

-

-अस्थाई संयोजना पर इस तरह बनेगा खर्च

20 किलोवाट तक भार के लिए प्रतिदिन 5800 रुपये, जिसमें प्रोसेसिंग शुल्क 100 रुपये, विद्युत चार्ज 4750 रुपये, विद्युत कर 950 रुपये रहेगा। साथ ही 20 किलोवाट से अधिक भार के लिए अतिरिक्त धनराशि 100 रपये प्रति किलोवाट/दिन जमा करनी होगी।

-

-बैंकट हॉल संचालक करें आवेदन-

प्रदूषण को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैंकट हॉल संचालकों के लिए स्थाई और अस्थाई कनेक्शन की व्यवस्था ऑनलाइन की गई है। पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाया जा सकता है।एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें