बैंकों में बृहस्पतिवार को दिन भर लोग पैसे जमा करने और निकालने के लिए लाइन में लगे रहे। उधर, पूरे दिन शहर के किसी एटीएम से कैश नहीं मिला। एसबीआई पिलखुवा शाखा के प्रबंधक ने बताया कि बैंकों में रुपये जमा करने और निकालने की पूरी व्यवस्था की गई थी। भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं।