फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शॉर्ट सर्किट से बैंक के एटीएम और मकान में लगी आग

Wed, 21 Jun 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शॉट सर्किट होने से गालंद स्थित बैंक के एटीएम और कंदौला गांव स्थित एक मकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

एनएच-9 किनारे गालंद गांव के कट पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा और उसका एटीएम है। बुधवार की सुबह अचानक एटीएम में आग लग गई। लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। लेकिन तब तक एटीएम मशीन, एसी, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
इसके अलावा मंगलवार की देर रात कंदौला गांव स्थित प्रशांत शर्मा के घर में आग लग गई। मकान तंग गली में होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही जगह शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। कंदौला में मकान तंग लगी में होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें