फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नूंह में धार्मिक यात्रा पर पथराव से रोष, बजरंग दल ने फूंका पुतला

Wed, 02 Aug 2023 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हरियाणा के मेवात के नूंह में धार्मिक यात्रा पर पथराव और हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने अतरपुरा चौपला पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि बजरंग दल द्वारा मेवात के नूंह में प्रतिवर्ष धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाती है। दो दिन पूर्व निकाली जा रही धार्मिक यात्रा पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। जिला सह संयोजक रितिक त्यागी ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओ की धार्मिक यात्रियों व धार्मिक आयोजनों के ऊपर इस तरह का हमला सहन नहीं किया जाएगा। नूंह में फैली हिंसा से हिंदू संगठनों में रोष है। सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। संगठनों ने अतरपुरा चौपला पर एकत्रित होने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अग्निशमन की गाड़ियां भी बुला ली गई। दोषियों का पुतला फूंकने के बाद अग्निशमन वाहनों से पुतले की आग को बुझाने का प्रयास किया तो संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इस मौके पर दीपक, गिरीश त्यागी, अरुण अग्रवाल, प्रदीप, अजय, राहुल, सनप्रित, पंकज, नीरज शर्मा, पंकज जैन, आयुष जैन, निश, भारत भूषण, अजय, वंश, गुलशन अनुज, संजय, युवराज, कृष्णवीर, अर्चित, अंकुर, योगेश, जॉनी मौजूद रहे।



नूंह की घटना को लेकर जिले में अलर्ट

हरियाणा के नूंह की घटना को लेकर जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अलर्ट मोड पर है, रात को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा दिल्ली की ओर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। एसपी अभिषेक वर्मा भी मंगलवार रात छिजारसी टोल पर पहुंचे और गाड़ियों की जांच कराई। उन्होंने बताया कि एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली की ओर जाने वाले संदिग्धों की जांच की जा रही है। थाना स्तर पर भी पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें