फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबूगढ़ थाना प्रभारी समेत दो लाइन हाजिर, 25 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण

Wed, 16 Aug 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करने के मामले में बाबूगढ़ थाना प्रभारी शीलेष कुमार और पिलखुवा कस्बा चौकी प्रभारी वरुण कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा 25 अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में कई घटनाएं हुई हैं। जिसमें एक शाहपुर जट्ट की घटना भी शामिल हैं, इसमें ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चौकी का घेराव किया था। इसके अलावा एक अन्य मुकदमा दर्ज हुआ था, जो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ था। बहरहाल, उक्त मामले में एसपी अभिषेक वर्मा ने शीलेष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। अपने पत्र में उच्चाधिकारियों के आदेेशों की अवहेलना पर कार्रवाई की बात कही गई है। उधर, पिलखुवा कस्बा चौकी इंचार्ज वरुण कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, सिंभावली थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक थाना बाबूगढ़, थाना प्रभारी बहादुरगढ़ को सिंभावली थाना प्रभारी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सुमित तोमर को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी बनाया है। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, विशाल राणा, नीरज कुमार, दीपक सिंह, करन सिंह, विनीत धामा, निर्दोष कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, सौरभ ढाका, कंचन कुमार, रवि सिंह, हासिम अली, संजय कुमार, अनुज राठी, अरशद रजा, मोहित शर्मा, अंकित चौधरी, सुमित कुमार, राहुल कुमारर, अंकित कुमार का भी स्थानांतरण किया गया है।


टीआई को एंटी व्हीकल थैप्ट सैल का बनाया प्रभारी

कुछ ही दिन पहले एक वीडियो वायरल होने के बाद टीआई छविराम को लाइन हाजिर कर दिया गया था। जिन्हें अब एंटी व्हीकल थैप्ट सैल का प्रभारी बनाया गया है। यह चार्ज मिलने के बाद से तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन




उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं मानने पर की कार्रवाई

उच्चाधिकारियों का आदेश न मानने के मामले में बाबूगढ़ थाना प्रभारी शीलेष कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। - अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें